राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में Women’s Day पर कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized

हर साल की तरह 8 मार्च को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में Women’s Day पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रो0 मनोज शुक्ल निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, कन्नौज ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया | उन्होंने बताया कि समाज के महान महिलाओं को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे विश्व में मनाया जाता है। लैंगिक समानता लाने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है। उन समाजों का विकास बहुत अच्छी तरह से होता है जहां महिलाओं को एक समान सम्मान दिया जाता है।महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने हमारे समाज की संस्कृति का उल्लेख करते हुए बताया की हमारे यहाँ पर्दा प्रथा का चलन नहीं था | अत: आज महिलायें सभी श्रोतों में अपना कैरियर बना रहीं हैं एवं सफल भी हो रहीं हैं | सेना की प्रथम पंक्ति में महोलाओं का आना हम सब के लिए प्रेना दायक है | आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं, अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। आज पूरी दुनिया की ज़्यादातर महिलाएं पुरुषों पर निर्भर नहीं है और इसीलिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही वीमेन्स डे मनाया जाता है, ताकि हर क्षेत्र में महिलाएं इसी तरह आगे बढ़ती रहें।