राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में तीन दिवसीय “उत्कर्ष 2K26 – टेकफेस्ट” का आयोजन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में तीन दिवसीय “उत्कर्ष 2K26 – टेकफेस्ट” का आयोजन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में Institute of Electrical and Electronics Engineers (IEEE) सोसायटी के अंतर्गत तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव “उत्कर्ष 2K26 – टेकफेस्ट” का आयोजन प्रो. मनोज कुमार शुक्ला, निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि प्रो. जे. के. शर्मा, निदेशक, बीआईईटी झांसी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा उन्हें छात्र जीवन के महत्व, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं के बारे में प्रेरित किया।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ जैसे नृत्य, गायन एवं कविता प्रस्तुति आयोजित की गईं। इसके साथ-साथ तकनीकी प्रतियोगिताएँ जैसे प्रोजेक्ट एक्सपो, आइडिया पिचिंग, तकनीकी पोस्टर प्रस्तुति, वीडियो एवं फोटो एडिटिंग तथा ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर डॉ. बी. डी. के. पात्रो, रजिस्ट्रार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डीन, तथा श्री राजीव कुमार, मुख्य वार्डन एवं IEEE सलाहकार सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्र समन्वयकों उत्कर्ष यादव, कन्हा वर्शनेय, विनायक अग्निहोत्री, श्रेय वत्स आदि का विशेष योगदान रहा और कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 108898
Scroll to Top
Scroll to Top