राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव “उत्क्रिड़ा'” 2026

प्रेस विज्ञप्ति
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज
दिनांक: 15/04/26
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव “उत्क्रिड़ा 2026” का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो० मनोज कुमार शुक्ला, तथा कुलसचिव डा०बी०डी०के० पात्रो, डा0 रवीश सिंह राजपूत, खेल प्रभारी मुकुल सक्सेना एवं अन्य प्राध्यापकों की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत निदेशक महोदय के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने छात्र छात्राओं को खेलों में निरंतर भागीदारी एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डीन एवं अन्य प्राध्यापकों ने भी छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी, शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 100 मीटर, 200 मीटर, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, टग ऑफ वॉर, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम प्रतियोगिताओं में इलेक्ट्रिकल (EE) शाखा ने बैडमिंटन (बालक) में जीत हासिल की, जिसमें देवाशीष गौर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। टग ऑफ वॉर (बालक) में EE टीम विजेता रही, जिसमें विक्रम एवं मंजीत का योगदान सराहनीय रहा तथा सौरभ चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। क्रिकेट (बालक) में भी EE टीम ने विजय प्राप्त की, जिसमें नवनीत कुशवाहा एवं सत्यवीर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि दीपक विश्वकर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स (EL) शाखा ने वॉलीबॉल (बालक) में विजय प्राप्त की, जिसमें श्रीयांश यादव एवं अविनाश सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा तथा श्रीयांश यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
कंप्यूटर साइंस (CSE) शाखा ने कई प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाए रखा। फुटबॉल (बालक) में CSE टीम विजेता रही, जिसमें ओमकार यादव एवं अर्जित यादव का सराहनीय योगदान रहा तथा मयंक सैनी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। खो-खो (बालक) में आकाश कुमार तिवारी एवं अनिमेष कुमार के प्रदर्शन के साथ ओमकार यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
बालिका वर्ग में बैडमिंटन, टग ऑफ वॉर, क्रिकेट, खो-खो एवं वॉलीबॉल में CSE टीम विजेता रही, जिसमें क्रमशः ज्योति, अर्चिता, किरण गोंड, ईशा मोगा एवं आराध्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त टेबल टेनिस (बालिका) में श्रेयंशी पाल, कैरम (बालिका) में शैलि चौहान एवं शतरंज (बालिका) में माला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
उल्लेखनीय है कि संस्थान के छात्रों ने प्रभंजन 2026 (BIET झांसी) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए
विभिन्न खेलों में कुल कई पदक अर्जित किए। नितिन कुमार (EE) – एथलेटिक्स (स्वर्ण पदक), पल्लवी
सोनी (CSE) – एथलेटिक्स (स्वर्ण एवं रजत पदक), आकांक्षा यादव (EE) – एथलेटिक्स (स्वर्ण एवं कांस्य
पदक), ईशा मोगा (CSE) – एथलेटिक्स (रजत पदक), ओमकार यादव (CSE) – एथलेटिक्स एवं कबड्डी
(रजत पदक), सचिन यादव (EL) – एथलेटिक्स (रजत एवं कांस्य पदक), त्रिप्ती सिंह (EL) – एथलेटिक्स
(रजत एवं कांस्य पदक), सृष्टि गुप्ता (CSE) – एथलेटिक्स (रजत एवं कांस्य पदक), अर्जित यादव (EL) –
एथलेटिक्स (रजत पदक)एथलेटिक्स, फील्ड इवेंट्स, बैडमिंटन, कबड्डी एवं क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं में
छात्रो ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं एवं समन्वयकों को भी मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल प्रभारी श्री मुकुल सक्सेना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक एवं खेल प्रभारी श्री मुकुल सक्सेना, डा रवीश सिंह राजपूत, डा0 कमलेश भारती, डा0 विजय तिवारी, अरस्तू गौतम, गौरीश जोशी आदि सहायक प्राध्यापकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 123457
Scroll to Top
Scroll to Top