कैलकुलस कार्यशाला – 2026

विज्ञप्ति
कैलकुलस कार्यशाला – 2026
(JEE Main / Advanced एवं Olympiad हेतु)
(कक्षा XI एवं XII के छात्र-छात्राओं हेतु)
आयोजक

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज

अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज द्वारा कक्षा XI एवं XII के छात्र-छात्राओं हेतु “कैलकुलस कार्यशाला – 2026” आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गणितीय अभिरुचि, तार्किक क्षमता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE Main / Advanced एवं Olympiad) की तैयारी को प्रोत्साहित करना है।

महत्वपूर्ण विवरण

कार्यशाला अवधि : 01 जून 2026 से 15 जून 2026

चयन प्रक्रिया : प्रवेश परीक्षा के आधार पर

परीक्षा तिथि : 24 मई 2026

परीक्षा समय : प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

परीक्षा केंद्र : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज

परीक्षा पाठ्यक्रम : एन०सी०ई०आर०टी०/सी०बी०एस०ई० पैटर्न आधारित कक्षा 10 स्तर तक

आवेदन संबंधी जानकारी

आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय अथवा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज, कक्ष संख्या-203 से प्राप्त किए जा सकते हैं।

पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र दिनांक 18 मई 2026 तक कक्ष संख्या-203, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज में जमा करना अनिवार्य होगा।

आवश्यक संलग्नक

विद्यालय परिचय पत्र / आधार कार्ड की छायाप्रति

संबंधित अंकतालिका की छायाप्रति

संपर्क सूत्र

डॉ० अनुराग शुक्ला
सहायक प्राध्यापक
एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज

मो० : 7895626850
ईमेल : [email protected]

निदेशक
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 133022
Scroll to Top
Scroll to Top