प्रभंजन’ राज्य स्तरीय खेलों में कन्नौज इंजीनियरिंग कॉलेज का परचम

Bundelkhand Institute of Engineering and Technology (BIT) Jhansi में 20 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स गेम ‘प्रभंजन’ में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण, 40 रजत और 8 कांस्य पदक अपने नाम किए। ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं के साथ टीम इवेंट्स में भी कॉलेज ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

एथलेटिक्स में स्वर्णिम प्रदर्शन

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में पल्लवी सोनी ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर गर्ल्स में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि 200 मीटर गर्ल्स में तृप्ति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
बॉयज वर्ग में नितिन कुमार ने 1600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर बॉयज में सचिन यादव ने कांस्य, तथा 200 मीटर बॉयज में अर्जित यादव ने रजत और सचिन यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर बॉयज में कॉलेज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
रिले रेस (गर्ल्स एवं बॉयज) में टीम ने रजत पदक जीता।

फील्ड इवेंट्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

आकांक्षा यादव ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक, जबकि सृष्टि गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। जेवलिन थ्रो (गर्ल्स व बॉयज) में टीम को कांस्य, लॉन्ग जंप में रजत, तथा गर्ल्स डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

टीम स्पर्धाओं में उपविजेता

कबड्डी बॉयज टीम, क्रिकेट बॉयज टीम और बैडमिंटन गर्ल्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप स्थान हासिल किया।

कॉलेज की इस उपलब्धि में स्पोर्ट्स हेड मुकुल सक्सेना का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। छात्र स्पोर्ट्स सेक्रेट्री मयंक सैनी और ईशा मोघा ने टीम समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा,
“हमारे छात्रों ने अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।”

कॉलेज प्रशासन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read On Dainik Jagran: https://dainik.bhaskar.com/ETlIdRQS00b

View Images: https://reck.ac.in/biet-jhansi-sports-game-20-22-feb2026/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 102772
Scroll to Top
Scroll to Top