प्रेस विज्ञप्ति राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज दिनांक: 19 मार्च 2026

प्रेस विज्ञप्ति
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज
दिनांक: 19 मार्च 2026
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से ऑनलाइन माध्यम से एक दिवसीय विशेषज्ञ व्याख्यान/वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “Water Pollution, Microbiology of Waste Water, Water Borne Diseases, Epidemiology of Water Borne Disease and Remediation” रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अरुणांग्शु दास, प्रिंसिपल साइंटिस्ट, सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंसेज, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने छात्र छात्राओं को जल प्रदूषण, अपशिष्ट जल की सूक्ष्मजीविकी, जल जनित रोगों एवं उनके निवारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उनके व्याख्यान से छात्रों को शोध कार्य, प्रोजेक्ट प्रबंधन तथा निर्माण क्षेत्र में उपयोगी ज्ञान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र छात्राओं को इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संयोजक श्री ऋषभ कश्यप (सहायक प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष), समन्वयक श्री मुकुल सक्सेना (सहायक प्रोफेसर) तथा सह-समन्वयक श्री अरस्तु गौतम (सहायक प्रोफेसर) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री सुशांत कुमार के विशेष सहयोग से वेबिनार का सफल आयोजन कराया गया।
इस वेबिनार में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री कृष्ण प्रताप सिंह, श्री सुधीर कुमार, सुश्री करिश्मा, श्री वैभव दुबे इस वेबिनार में सम्मलित हुए|
इस वेबिनार में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 110229
Scroll to Top
Scroll to Top