राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज की टीम “भारत नव निर्माण चैलेंज” के सिटी फिनाले में पहुँची

प्रेस विज्ञप्ति
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि विभाग की टीम एआईसीटीई द्वारा प्रायोजित “भारत नव निर्माण चैलेंज” के सिटी फिनाले राउंड में संस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह प्रतियोगिता देशभर के तकनीकी संस्थानों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करती है।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े नवाचारी समाधान प्रस्तुत करते हुए सिटी फिनाले राउंड में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शकों के सतत सहयोग का परिणाम है।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में शोध, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेगी।

सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्री ऋषभ कश्यप ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि विभाग सदैव विद्यार्थियों को तकनीकी उत्कृष्टता एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि यह मंच विद्यार्थियों को अपने विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
छात्र आलोक आदित्य और हिमाशु ने असिस्टेंट प्रोफेसर ऋषभ कश्यप के नेतृत्व में अपना प्रस्तुतीकरण रबींद्रालय चारबाग लखनऊ में प्रस्तुत किया ।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज परिवार को विश्वास है कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम सिटी फिनाले राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धि हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 102772
Scroll to Top
Scroll to Top