MoU between AkTu Lucknow and Siemens

प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आज जनभवन, लखनऊ में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) एवं Siemens के मध्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाना, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना, कौशल विकास को उद्योग मानकों के अनुरूप बनाना एवं उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करना था। यह पहल युवाओं को आधुनिक तकनीकों, औद्योगिक उपकरणों और नवीनतम सॉफ्टवेयर आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज की ओर से निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने संस्थान का प्रतिनि​धित्व करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
प्रो. शुक्ला ने कहा कि यह MoU तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, रोजगारपरक कौशल विकसित करने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Siemens जैसी वैश्विक तकनीकी अग्रणी संस्था से सहयोग मिलने से विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय exposure प्राप्त होगा तथा प्रदेश नई तकनीकी संभावनाओं के लिए एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालयों व उद्योग के बीच अंतर को पाटेगा तथा भविष्य में संयुक्त शोध, नवाचार परियोजनाएँ, प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी आदान–प्रदान कार्यक्रमों के नए अवसर भी खोलता है।
माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा दी गई प्रेरणादायी दिशा के अनुरूप, यह MoU उत्तर प्रदेश में कौशल आधारित उच्च शिक्षा को नए आयाम प्रदान करेगा और तकनीकी क्षेत्र में रोजगार व उद्यमिता के व्यापक अवसर उत्पन्न करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 117944
Scroll to Top
Scroll to Top