तिर्वा में छात्रों को मिलेगा शैक्षणिक सहयोग, रिसर्च में आसानी

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज और जीएमसी मेडिकल कॉलेज के मध्य शैक्षणिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दोनों संस्थानों के बीच आपसी शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग से संबंधित समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला तथा जीएमसी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी.पी. पाल ने आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर के इस महत्वपूर्ण अवसर का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी सहयोग, संसाधनों के आदान–प्रदान तथा संयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा देना है, जिससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को नई शैक्षणिक ऊँचाइयों को प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
MoU के अनुसार दोनों संस्थान भविष्य में संयुक्त कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध परियोजनाएँ, तकनीकी सहयोग, शिक्षकों एवं छात्रों के आदान–प्रदान जैसी गतिविधियाँ संचालित करेंगे, जिससे दोनों ही संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध क्षमता को मजबूती मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर MoU के साक्षी (गवाह) के रूप में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज से सहायक प्राध्यापक श्री राजीव कुमार एवं सहायक प्राध्यापक श्री ऋषभ कश्यप उपस्थित रहे। वहीं, जीएमसी मेडिकल कॉलेज से डॉ. जय प्रकाश एवं डॉ. रोहित यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि यह MoU भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में सार्थक और सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। यह सहयोग कन्नौज एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा तथा उन्हें आधुनिक तकनीक और चिकित्सा–इंजीनियरिंग के समन्वय से नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम के साथ ही दोनों संस्थानों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और शोध को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Click Here to Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajkiya Engineering College Kannauj (REC Kannauj)

Address : Aher, Tirwa Road,
Kannauj, Uttar Pradesh – 209732
Phone : 01345-221301
Email : [email protected]

College Committee
Policies
Copyright©2025 Rajkiya Engineering College, Kannauj.
All Rights Reserved.

Total Visitors: 95132
Scroll to Top
Scroll to Top